Janjgir-Sheorinarayan Big Update : शिवरीनारायण के शबरी सेतु से 4 दिनों बाद अब आवागमन शुरू हुआ, महानदी में बाढ़ के बाद बंद था ब्रिज, भारी वाहनों पर अभी भी रोक…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के शबरी सेतु से 4 दिनों बाद अब आवागमन शुरू हो गया है. महानदी में बाढ़ के बाद प्रशासन ने ब्रिज की स्थिति का निरीक्षण सेतु निगम के अफसरों से करवाया. इसके बाद, आवागमन शुरू किया गया है. कल दोपहर में महानदी का जलस्तर घटने के बाद भी ब्रिज को आवागमन शुरू नहीं किया गया था, लेकिन आज ब्रिज को खोल दिया गया है. हालांकि, भारी वाहनों की आवाजाही को पहले की तरह प्रतिबन्ध रखा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : 19 नायब तहसीलदारों का तहसीलदार के पद पर प्रमोशन, किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची...

दरअसल, 4 दिन पहले गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी में बाढ़ आई थी. फिर शिवरीनारायण में शबरी सेतु के ऊपर से 6 फीट पानी बहा. इस तरह 3 दिनों से सम्पर्क टूट गया था और 3 दिनों तक यह ब्रिज बंद था. कल ब्रिज से महानदी का पानी नीचे आ गया था, लेकिन ब्रिज के निरीक्षण की वजह से आवागमन रोका गया था. हालांकि, आज रात से ब्रिज से आवागमन शुरू हो गया है. इसके बाद अब लोगों ने राहत की सांस ली थी, क्योंकि ब्रिज बंद होने से लोग काफी परेशान हो रहे थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना हताशा की निशानी : सत्यलता मिरी

Related posts:

error: Content is protected !!