JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत…

जांजगीर-चाम्पा. जिले के 121359 किसानों के खाते में आए 24.75 करोड़ रू. कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त जारी किये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24 वी किस्त किसानो के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित किया गया। जिले के 121359 किसानों के डीबीटी बैंक खाते में 24.75 करोड़ रू. हस्तान्तरित किये गये है। जिसके अंतर्गत कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम का आयोजन किया था।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के 24 वीं किस्त के तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानो को 18,680 हजार करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया। कृषि विभाग के उप संचालक राकेश कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ रबी फसलों में धान के अलावा दलहन एवं तिलहन फसलों के क्षेत्र में विस्तार पर जोर दिया। उन्होने जिले के किसानों को मिट्टी परीक्षण कराने की भी जानकारी दी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. के. डी. महन्त ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही जीवामृत एवं बीजामृत बनाने की विधि और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में 123 से अधिक किसान एवं जनप्रतिनिधि तथा विकासखंडो में 320 कृषक, तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 2116 से अधिक कृषकों को सीधा प्रसारण दिखाया गया। साथ ही कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!