Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

नवागढ़. केरा गांव में छत्तीसगढ़ शासन के माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं (राज्य मंत्री दर्जा) प्राप्त भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभूनाथ चक्रवर्ती का शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष भाजपा लोकेश शुक्ला के निज निवास पर आगमन हुआ. इस अवसर पर भाजपा शिवरीनारायण मंडल के अध्यक्ष लोकेश शुक्ला (बाबू )की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने श्रीफल, शाल व श्रीराम दुपट्टा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया.

 



इस अवसर पर शंभूनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि माटी कला से जुड़े कुम्हार समाज के उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कृतसंकल्पित है. माटी कला बोर्ड के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजना पर तेजी से कार्य हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती के केरा आगमन से उन सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है, उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी.

इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश शुक्ला, प्रमोद शुक्ला,बाला दास महंत, देवचरण कुंभकार, शीतल दास महंत, प्रेमलाल सोनी, मधुसूदन शुक्ला, जगन्नाथ पटेल, हरिश्चंद्र साहू, कृष्ण जांगड़े, सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!