Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले…जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद…

मालखरौदा. दीपावली के पावन अवसर पर जनपद पंचायत मालखरौदा द्वारा जनपद के सभी भृत्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू, सभापति एवं सदस्यों ने सभी भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर धनतेरस व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

 



दरअसल, ये भृत्य पूरे वर्ष जनपद कार्यालय की साफ-सफाई, देखभाल, चाय-पानी, रखरखाव सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाते हैं. जनपद में आने वाले अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा अपने निजी एवं शासकीय कार्यों से आने वाले क्षेत्र के समस्त नागरिकों की सेवा में ये कभी पीछे नहीं रहते. इन्हीं की कार्य कुशलता और समर्पण को ध्यान में रखते हुए जनपद पंचायत परिवार ने दीपावली के विशेष उपहार के रूप में इनका सम्मान किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

इस अवसर पर अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि जनपद की गरिमा और व्यवस्था बनाए रखने में भृत्यों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. उनका सम्मान करना हम सबके लिए गर्व की बात है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!