जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के कमरीद गांव में ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई. आग से बगल का घर भी जल गया. आगजनी से ऑटो पार्ट्स की दुकान की पूरी तरह जल गई. आगजनी की सूचना के बाद मौके पर दमकल की 2 गाड़ी पहुंची और कई घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान और घर का सामान जलकर राख हो गया था. फिलहाल, आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है. अफरीद गांव के गोविंद राठौर ने कमरीद गांव में ऑटो पार्ट्स की दुकान खोला था. रात के वक्त दुकान को बंदकर आया था और रात में दुकान में आग लग गई. फिर दुकान की आग घर तक पहुंच गई थी, इससे घर में आग लग गई.













