JanjgirChampa Murder : पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को मौत के घाट उतारा, शराब पीकर मारपीट करने से परेशान था पिता, आरोपी पिता ने थाना में सरेंडर किया…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना के डिघोरा गांव में पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को मौत के घाट उतार दिया है. शराब पीकर रोज-रोज मारपीट करने से पिता परेशान था. वारदात के बाद आरोपी पिता दिलहरण मरावी ने मुलमुला थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, डिघोरा गांव का रावेंद्र मरावी, शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में आए दिन अपने पिता दिलहरण मरावी से मारपीट करता था. इससे पिता त्रस्त हो गया था. बीती रात शराब के नशे में बेटे ने फिर मारपीट की और इस बार पिता का गुस्सा फूट पड़ा. उसने टंगिया से वारकर बेटे को मौत के घाट उतार दिया और मुलमुला थाना जाकर सरेंडर कर दिया. पुलिस ने टंगिया को जब्त कर लिया है और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. वारदात की गम्भीरता को देखते हुए अकलतरा एसडीओपी मेखलेन्द्र प्रताप सिंह भी पहुंचे हैं. मुलमुला थाना के टीआई शिवनंदन समेत स्टाफ भी मौजूद है. पंचनामा कार्रवाई कर जांच की जा रही है. FSL टीम से भी मदद ली जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

Related posts:

error: Content is protected !!