जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने आधे दाम में छड़ दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी करने वाले 2 आरोपी पुरुषोत्तम यादव, राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी दोनों शख्स, नवागढ़ और बिलासपुर के रहने वाले हैं.









दरअसल, अवरीद और सिऊड़ गांव के 2 व्यापारियों को आधे दाम में छड़ दिलाने का झांसा दिया और फोन पे से राशि ले ली. दोनों व्यापारियों से 4 लाख रुपये ठगी की गई थी. रुपये देने के बाद छड़ नहीं मिली थी. इसके बाद, व्यापारियों ने ठगी की रिपोर्ट नवागढ़ थाना में एफआईआर दर्ज कराया था. इस तरह आरोपी फरार थे, जिन्हें अब गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.



