Janjgir News : राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुईं ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सोनाली सिंह, जिले एवं छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

जांजगीर-चांपा. ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर की प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर विद्यालय, जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है। उनका चयन स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस (School Health and Wellness Programme) से संबंधित राष्ट्रीय संगोष्ठी में किया गया है। यह संगोष्ठी यूनेस्को एवं सीबीएसई द्वारा संयुक्त रूप से नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित की जा रही है।

 



इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन में श्रीमती सोनाली सिंह अपने जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी तथा स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम (SHWP) के अंतर्गत रिसोर्स पर्सन के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगी। राष्ट्रीय स्तर पर उनका चयन विद्यालयों में स्वास्थ्य, कल्याण, जागरूकता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उनके योगदान और कार्यों को महत्वपूर्ण पहचान प्रदान करता है।
स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य, सकारात्मक व्यवहार, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा जीवन कौशल का विकास करना है। इस दिशा में शिक्षकों एवं विद्यालय नेतृत्व की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूर्णत, किसान हितैषी सरकार है : इंजी रवि पाण्डेय

श्रीमती सोनाली सिंह का राष्ट्रीय स्तर पर चयन जांजगीर-चांपा जिले के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से शिक्षा जगत में उत्साह का वातावरण है। विद्यालय परिवार एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे राष्ट्रीय मंच पर अपने अनुभव, विचार एवं कार्यों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की शैक्षिक पहचान को और सशक्त बनाएंगी।
यह उपलब्धि न केवल श्रीमती सोनाली सिंह की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे जिले एवं प्रदेश के लिए सम्मान और प्रेरणा का अवसर भी है।

इसे भी पढ़े -  CG Thief Arrest : ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारने पर रची चोरी की साजिश, सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात और कार जब्त...पूरी खबर पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!