जांजगीर-चाम्पा. खरौद देवरी मोड़ में बस के कंडक्टर से रकम की लूट करने वाले आरोपी स्वप्निल यादव को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले, पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला और लोगों में संदेश दिया गया कि बदमाश से डरे नहीं, पुलिस साथ है. एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.










दरअसल, रामकिशन साहू बस में कंडक्टर है और बस से लवन, ससहा, भुईगांव होते शिवरीनारायण की ओर आ रहे थे. वे खरौद के देवरी मोड़ के पास पहुंचे थे कि बस में 2 युवक चढ़ गए और गाली-गलौज करते रकम को लूट लिया, इसके साथ ही चुड़ा से मारपीट की. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एक आरोपी स्वप्निल यादव को गिरफ्तार किया है, जो शुकुलपारा खरौद का है. खरौद में पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला. मामले का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.



