पटवारी से मारपीट के आरोपी व्यापारियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश, राजस्व पटवारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी वर्मा ने जांजगीर पहुंचकर मामले में क्या कहा, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चन्द्रपुर में लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज करने वाले आरोपी व्यापारियों की गिरफ्तारी नहीं होने से राजस्व पटवारी संघ में आक्रोश है. राजस्व पटवारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी वर्मा समेत अनेक प्रदेश पदाधिकारी जांजगीर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी करने की अपनी मांग से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है.
पटवारी से दुर्व्यवहार करते वीडियो भी वायरल हुआ था.
पटवारियों ने साफ चेतावनी दी है कि हफ्ते के भीतर पटवारी से मारपीट करने वाले आरोपी व्यापारियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा.
आपको बता दें, 25 जुलाई को पटवारी उमेश पटेल ने चन्द्रपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद 9 व्यापारियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया था, लेकिन आरोपी व्यापारियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है और पटवारी संघ, सवाल भी उठा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!