Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

अकलतरा. शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अकलतरा क्षेत्र के पिपरसत्ती गांव में महिला सेवा समिति द्वारा मां दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई. इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से माता रानी की पूजा कर ग्राम की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की.
धार्मिक आयोजन में ग्राम की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मां कालरात्रि की आराधना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. महिलाओं ने माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

इस धार्मिक आयोजन में सरपंच शीतला यादव, सुरेखा यादव, सरिता यादव, जानकी यादव, जयंती यादव, श्यामप्यारी यादव, नागेश्वरी यादव, श्यामकुमारी यादव, पूर्णिमा यादव, तिजकुंवर यादव एवं फिरतीन यादव सहित महिला सेवा समिति की सदस्य शामिल रहीं.

महिला सेवा समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से ग्राम में भक्ति एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया. नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!