जांजगीर चांपा. बी.डी. महंत उपनगर में स्थापित मां दुर्गा के पंडाल में स्व. लखेश्वर लाल पालीवाल की स्मृति में आयोजित जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा इंजी. रवि पाण्डेय ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.








इस अवसर पर इंजी. रवि पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां दुर्गा की आराधना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि शक्ति, साहस, संस्कार और समाज में एकता का संदेश भी है. जगराता जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी आस्था एवं विरासत से जोड़ते हैं.
उन्होंने स्व. लखेश्वर लाल पालीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की सच्ची पहचान उसके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों और लोगों के हृदय में छोड़ी गई स्मृतियों से होती है. उनकी स्मृति में आयोजित यह जगराता श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक सद्भाव का सुंदर प्रतीक है.
इंजी. पाण्डेय ने आयोजन समिति एवं समस्त श्रद्धालुओं को इस भक्तिमय आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ दुर्गा की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा सदैव बना रहे.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा.
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक बजरंग शर्मा , पार्षद श्रीमति सुनीता अमित यादव , पूर्व पार्षद अमित यादव, श्रीमती सहोदरा राठौर, अजय निर्मलकर, निधी निर्मलकर, गौरी निर्मलकर, सावित्री कश्यप, अर्जुन कश्यप, मोती कश्यप, भीखम यादव, नन्हा यादव, सुषमा निर्मलकर, निखिल निर्मलकर, पम्मी निर्मलकर, माही बरेठ, दुर्गेश कश्यप, चन्द्र शेखर कश्यप, दुकालू यादव, छोटे राउत, अता कश्यप, गजानंद कश्यप, रजनी कश्यप, रानू बारेठ, उत्तम शर्मा, रंभा निर्मलकर, मनीषा निर्मलकर, अनिल निर्मलकर, सुरभि निर्मलकर, अंशु निर्मलकर, दिन बधू महराज, मोती कश्यप, रश्मि निर्मलकर, ऐनु यादव, रेशमा नामदेव, अमित नामदेव, सहित भारी संख्या में मुहल्ला वासी उपस्थित थे.



