16 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. चन्द्रपुर पुलिस ने 16 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम जनार्दन सिदार और पिलेश्वर सिदार है. दोनों आरोपी सिरौली गांव के रहने वाले हैं.
चन्द्रपुर थाने के टीआई कमल महतो ने बताया कि मुखबिर से बाइक में युवकों द्वारा महुआ शराब ले जाने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम बनाकर कार्रवाई की गई और सिरौली गांव निवासी जनार्दन सिदार और पिलेश्वर सिदार को 16 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया.
मामले में आबकारी की एक्ट की धारा 34 ( 2 ) जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : इंस्टाग्राम में युवती का आपत्तिजनक फ़ोटो-वीडियो अपलोड कर 70 हजार डिमांड करने का मामला, बिहार से आरोपी गिरफ्तार, अन्य 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...
error: Content is protected !!