जांजगीर-चांपा. कलेक्टर यशवंत कुमार ने लगातार हो रही बारीश को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को आपदा प्रबधन के लिए अलर्ट कर दिया है। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए है। फसल क्षति, जनहानि, मकान क्षति आदि के प्रकरणों मे राज्य सरकार के निर्देशानुसार आबीसी 6-4 के तहत मदद की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 57 राहत शिविरों में 5,316 लोगो को ठहराया गया है। राहत शिविर में भोजन, राशन, आवश्यकता अनुसार चिकित्सा एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। आज मकान क्षति के 4,865 प्रकरण और पशुहानि के 71 प्रकरण दर्ज किया गया।