छग राज्य हथकरघा संघ के अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन का बयान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुनकरों को रोजगार से जोड़ने की बड़ी पहल, कोसा के बुनकरों को अब हाथकरघा संघ के माध्यम से भी मिलेगा रोजगार

जांजगीर-चाम्पा. छग राज्य हथकरघा संघ के अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन ने अपने बयान में कहा है कि कोरोना काल में बुनकरों की बेरोजगारी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुनकरों को रोजगार से जोड़ने की बड़ी पहल की है.
कोसा के बुनकरों को अब हाथकरघा संघ के माध्यम से भी रोजगार मिलेगा. 8 सौ करघों के माध्यम से 4 हजार बुनकरों को काम मिलेगा, इसके लिए धागा क्रय का आदेश हो गया है. प्रदेश में सरकार की कोशिश से 50-60 हजार बुनकरों को रोजगार मिल चुका है.

 



मोतीलाल देवांगन ने कहा है कि कुछ लोग हाथकरघा संघ को बदनाम करने अफवाह फैला रहे हैं और सीएम द्वारा रोजगार के अवसर देने को हजम नहीं कर पा रहे हैं. सरकार, लगातार बुनकरों के हित में काम कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!