जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जांजगीर-चाम्पा विस क्षेत्र के विधायक नारायण चंदेल ने आज भाजपा कार्यालय जांजगीर में प्रेसवार्ता लेने आए भाटापारा के विधायक, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा का स्वागत किया. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, सतीश शर्मा उपस्थित थे.