



जांजगीर-चाम्पा. 11.12.2020 को प्रार्थिया बाराद्वार थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 08.12.20 के सुबह 8.30 से 9 बजे के बीच अपने घर की छत पर कपड़े धो रही थी, घर के अन्य लोग उसके जेठ के मृतक संस्कार में मंदिर गए हुए थे. उसी समय इसके घर के सामने रहने वाला रमेश शर्मा अपनी छत पर खड़े होकर बोलने लगा, सुनो रे अभी तो तुम्हारा जेठ मरा है, बाकी सभी लोग भी मरेंगे, मैं मरवा कर ही छोडूंगा, कहकर रमेश शर्मा अपने पहने हुए टॉवेल को खोलकर अपने हाथ से गंदी और अश्लील हरकत करने लगा, जिससे प्रार्थिया शर्मिंदगी के साथ ही भयभीत हो गई और वह अपने पति को फोन कर बताई, तब उसके पति एवं अन्य लोग भी आए. उनके द्वारा मना करने पर रमेश शर्मा और उसके परिवार के बहुएं व पोतियां भी अश्लील गाली-गलौज करते हुए सभी को जान से मारने की धमकी दी तथा झूठे केस में फंसा देने की धमकी देने लगे.
रमेश शर्मा और उसके परिवार के द्वारा गलत तरीके से पूजा-पाठ कर जादू टोना भूत प्रेत का भय दिखाकर प्रार्थिया को डराया गया. जिस पर अपराध क्रमांक 363/2020 कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर ( भापुसे ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चांपा श्रीमती पदमश्री तवंर को घटना के संबंध में अवगत कराकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किया गया.
प्रकरण में आज फरार आरोपी रमेश शर्मा पिता हरिकिशन शर्मा, उम्र 65 वर्ष, साकिन बाराद्वार को गिरफ्तार किया गया. विवेचना के बाद आरोपी रमेश शर्मा के विरूद्ध अपराध धारा 354 ( घ ), 294, 506, 34 भादवि, धारा 07 छग टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से आज 20.02.21 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.

