पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का निधन, लंबे अरसे से मेदांता में थी भर्ती, 12 फरवरी को सरगुजा में होगा अंतिम संस्कार

रायपुर. सरगुजा राजपरिवार की अभिभावक और स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का निधन हो गया है. वे शाम 7 बजकर तीन मिनट पर अनंत में विलीन हो गईं.
राजपरिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्या देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की तबियत लंबे अरसे से ख़राब थी. उन्हे स्नायु तंत्र की गंभीर शिकायत थी और उनका उपचार मेदांता में जारी था। राजमाता देवेंद्र कुमारी का अंतिम संस्कार 12 फरवरी को सरगुजा में किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...
error: Content is protected !!