लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में फिर से तेजी आने के बीच घरेलू बाजार में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन स्थिरता रही।



राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। शनिवार को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है।
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल में फिर से तेज़ी आई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।
इसे भी पढ़े -  Hyundai Venue के नए अवतार ने मचाया गदर, कम बजट में बेहतरीन फीचर्स का तड़का, क्यों हर कोई कर रहा है बुक

error: Content is protected !!