भाजपा अजा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पूर्व सांसद को शुभकामना देने पहुंच रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता, पूर्व सांसद ने कहा, ‘पार्टी ने दिया है बड़ा दायित्व, संगठन को मजबूत करने सक्रियता से काम किया जाएगा’, ‘छग में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, तेज किया जाएगा आंदोलन’

जांजगीर-चाम्पा. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पूर्व सांसद कमला देवी पाटले को शुभकामना देने पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं.

मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद कमला देवी पाटले ने संगठन नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने बड़ा दायित्व दिया है, इसलिए पूरी सक्रियता से काम किया जाएगा और पार्टी को मजबूती देने के लिए रणनीति बनाकर, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य किया जाएगा.
पूर्व सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि छग में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से अपराध का ग्राफ बढ़ गया है. खासकर, महिला संबंधी अपराध तेजी से बढ़े हैं. इसमें अजा वर्ग की महिलाएं, ज्यादा अपराध की शिकार हो रही हैं और कांग्रेस की सरकार ध्यान नहीं दे रही है. विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कुछ दिनों पहले आंदोलन किया गया था, आगे भी आंदोलन को तेज किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!