जिला पंचायत के सदस्य ने ली भाजपा की सदस्यता, जिलाध्यक्ष ने सदस्यता दिलाकर किया स्वागत, जिला पंचायत सदस्य ने कहा, ‘पार्टी को मजबूत निरंतर कार्य किया जाएगा’

जांजगीर-चाम्पा. विकासखंड बलौदा के बक्सरा गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य लाल बहादुर सिंह को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने जिला भाजपा कार्यालय में विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस अवसर पर जिला भाजपा के महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, नपा उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे. भाजपा परिवार में लाल बहादुर सिंह को विधिवत भाजपा का सदस्य बनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई.
ज्ञात हो कि जिला पंचायत सदस्य लालबहादुर सिंह पूर्व में भारतीय मजदूर संघ बीएमएस ट्रेड यूनियन के सदस्य के रूप में तथा कुसमुंडा प्रोजेक्ट में लोडिंग इंस्पेक्टर के रूप में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं.
इस अवसर पर लाल बहादुर सिंह ने कहा कि वे पार्टी की निरंतर सेवा करते रहेंगे एवं पूरे जिले में पार्टी मजबूत हो, इस दिशा में भी निरंतर कार्य करेंगे.
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य लाल बहादुर सिंह के भाजपा ज्वाइन कराया गया है. निश्चित ही, उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : जिला अस्पताल में डीजल खपत के मामले ने तूल पकड़ा, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप के बयान के बाद सियासत तेज, BJP ने 3 दिनों में माफी नहीं मांगने पर आंदोलन करने की बात कही तो विधायक ने फिर कहा, 'वे अपने बयान पर अडिग हैं, जांच करा लें, दूध का दूध और पानी हो जाएगा'
error: Content is protected !!