अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिलाओं को रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज का मिलेगा निःशुल्क पास, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को 8 मार्च को रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज के आयोजित मैच का पास निःशुल्क मिलेगा। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ल्ड सीरीज में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, इंग्लैण्ड, साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज कुल छः देशों की लीजेंड्स टीम भाग ले रही है। इस वर्ल्ड सीरीज में 17 मार्च को पहला और 19 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल तथा 21 मार्च को फाइनल मैच होगा।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!