20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त किया गया, मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाने की पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम विमलकांत उर्फ ननकीदाऊ भारती है, जो चारपारा गांव का रहने वाला है. मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

पुलिस को मुखबिर से पता चला कि चारपारा गांव से रनपोटा गांव की ओर बाइक में युवक द्वारा महुआ शराब लाई जा रही है. इस सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और आरोपी युवक विमल कांत से 2 पॉलीथिन में भरी 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया.

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुष्पराज साहू, एएसआई अमृत भार्गव, प्रधान आरक्षक योगेश्वर बंजारे, आरक्षक राजू खूंटे, यादराम चन्द्रा, संजय सोनवानी, शिवगोपाल रात्रे का योगदान रहा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!