सराफा दुकान में करोड़ों के हीरे-जेवरात की चोरी, 3 लाख नगद भी ले उड़े, पुलिस मौके पर

रायपुर. राजधानी रायपुर में सराफा दुकान में करोड़ों की चोरी की खबर सामने आई है. एक दुकान से 2 करोड़ रुपये के हीरे जेवरात पर अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया है. इसके अलावा आरोपी 3 लाख रुपये नगद भी ले गए है.
घटनास्थल को देखने के बाद पुलिस दुकान के ​ही किसी स्टाफ पर संदेह जता रही है, चाबी से दुकान खोलकर समान लेकर जाने का शक जाहिर किया जा रहा है. यह कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है, पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और बारीकी से मामले की जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...
error: Content is protected !!