जांजगीर-चाम्पा. प्रदेश में खाद संकट को लेकर जैजैपुर विधान सभा स्तरीय धरना प्रदर्शन विधानसभा जैजैपुर के मंडल जैजैपुर में किया गया. यहां मुख्य वक्ता निर्मल सिन्हा पूर्व विधायक मालखरौदा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा थे.
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश साहू, गगन जयपुरिया जिला पंचायत सदस्य, सोनसाय देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर एवं श्रीमती मोहन कुमारी साहू, दावेंद्र चन्द्रा, सुखदेव खूटे मंडल अध्यक्ष जैजैपुर, नरेन्द्र प्रजापति मण्डल महामंत्री जैजैपुर मौजूद थे.