सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने रमाकांत साहू, बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा, ‘सरपंच संघ के हितों के लिए तत्परता से किया जाएगा कार्य’

जांजगीर-चाम्पा. जिले के बलौदा ब्लॉक के पोंच ग्राम पंचायत के सरपंच, बलौदा ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष रमाकांत साहू को बड़ी जिम्मेदारी मिली है और उन्हें सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. नए दायित्व मिलने के बाद सरपंचों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जाहिर की है.
सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद रमाकांत साहू ने कहा है कि सरपंच संघ के हितों के लिए तत्परता से कार्य किया जाएगा और जो जिम्मेदारी संघ ने दिया है, उसके अनुरूप सभी से समन्वय बनाकर काम किया जाएगा.
उन्होंने कहा है कि अभी प्रदेश संघ द्वारा 30 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है. इस दिशा में सभी मिलकर मांगों को पूरी कराने सतत प्रयास किया जाएगा.
श्री साहू ने कहा है कि प्रदेश सरपंच संघ द्वारा सरपंचों के हितों को ध्यान में रखकर इन मांगों को उठाया जा रहा है, ताकि शासन-प्रशासन से समन्वय बनाकर जो समस्याएं उत्पन्न हो रही है, उसे दूर किया जा सके.

 



इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!