छत्तीसगढ़ : बर्थडे पार्टी में फायरिंग, जन्मदिन पार्टी के दौरान युवक ने की फायरिंग, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग. बर्थडे के दौरान बर्थडे बाॅय को बंदूक से खेलना महंगा पड़ गया है। जन्मदिन पार्टी के दौरान बंदूक से चली गोली से युवक की मौत हो गयी है। युवक अपने दोस्तों के साथ अपना 18वां जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई और उसकी मौत हो गयी। मृतक युवक का नाम संजय सिंह था।
जानकारी के मुताबिक, भिलाई के जवाहर नगर निवासी रोहन सिंह राजपूत का रविवार को बर्थडे था। अपने बर्थडे में अपने दोस्तों को घर पर बुलाकर वो पार्टी कर रहा था। इस दौरान घर में रखी अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक को निकालकर हर्ष फायर करने के दौरान लोड-अनलोड करते समय बंदूक से गोली चल गई और उसके जांघ में घुस गई। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालात में रोहन को भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास किया था। मृतक के पिता जबलपुर में एक कंपनी में जाॅब करते है और उन्हीं के नाम पर ये बंदूक थी। फिलहाल इस पूरे मामले में पार्टी में शामिल दोस्तों और परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti Pratibha Samman : घिवरा स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 31 अगस्त को, कॅरियर मार्गदर्शन का भी होगा आयोजन, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष, एसपी समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!