राजपरिवार के सदस्य की बेरहमी से हत्या, बेड पर खून से लथपथ मिली लाश, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

कवर्धा. राजपरिवार के एक सदस्य की बीती रात अज्ञात आरोपी ने बेरहमी से हत्या कर दी है. मृतक विश्वनाथ नायर राजमाता का रिश्ते में भांजा लगता था. वह राजमाता के खेती बाड़ी का काम देखता था. गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति ने घर पर हत्या कर दी. सिर पर गंभीर चोट के निशान है. खून से लथपथ बेड पर विश्वनाथ का शव मिला है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है मृतक विश्वनाथ नायर, कवर्धा राजपरिवार के राजमाता शशि प्रभा देवी का भांजा था, जो 10 सालों से ग्राम इंदौरी में रहकर खेती बाड़ी की कामकाज को संभालता था और रात में खेत के फॉर्म हाउस में रहता था. ग्रामीणों ने जब बेड पर खून से सनी विश्वनाथ की लाश देखी तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया. हत्या की सूचना तत्काल कवर्धा के राजा योगेश्वर राज सिंह और पिपरिया पुलिस को सूचना दी.
ग्रामीणों की सूचना के बाद राजा योगेश्वर राज सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करने कहा है, वहीं हत्या के बाद राजमहल में मातम छा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!