यहां 6000 से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन…

नई दिल्ली. टीचिंग फील्ड में अपना करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का जल्द ही सुनहरा अवसर आने वाला है। दरअसल केंद्रीय विद्यालय में जल्द ही शिक्षकों की बंपर भर्ती होने वाली है। हालांकि अभी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दिया जाएगा.
मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में हुई 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ हुई एक अहम बैठक के दौरान निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी संस्थान शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मिशन मोड में काम करना चाहिए। इसके तहत सभी विश्वविद्यालय आरक्षित वर्गों के रिक्त पड़े टीचिंग पदों को भरने के लिए अगले सप्ताह विज्ञापन जारी करें। उन्होंने आगे कहा कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया की शुरुआत की जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी संस्थानों को संबंधित विज्ञापन जारी करने के लिए 6 सितंबर से 10 सितंबर के बीच तक का वक्त दिया है।
वहीं मंत्रालय से प्राप्त आकड़ों के अनुसार, देश भर के विश्वविद्यालयों में कुल 6229 टीचिंग पद रिक्त हैं। इनमें से 1012 अनुसूचित जाति, 592 अनुसूचित जनजाति, 1767 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 805 ईडब्ल्यूएस और 350 दिव्यांग श्रेणी के रिक्त हैं। वहीं, शेष जनरल कटेगरी के पद हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय सहित 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से 15 यूनिवर्सिटी में स्वीकृत टीचर्स के पदों में से 40% से अधिक रिक्त हैं। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय और ओडिशा के केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षण पदों पर 70% से अधिक पद खाली हैं।



इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

error: Content is protected !!