आजादी का अमृत महोत्सव : प्रदर्शनी, कार्यशाला के माध्यम से बताया गया मनरेगा कृषि कार्यों के बारे में, जनपद पंचायत स्तर पर 3 से 9 सितम्बर तक ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों को विशेष अभियान में दी गई जानकारी

जांजगीर-चांपा. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से भारत की आजादी की 75 वीें वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कृषि और इससे संबंद्ध गतिविधियों और ग्रामीण हाट के बारे में जनपद पंचायत स्तर पर 3 से 9 सितम्बर तक प्रदर्शनी, कार्यशाला, पीपीटी के माध्यम से बताया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण, किसानों, मनरेगा से जुड़े अधिकारी,कर्मचारियों शामिल हुए और उन्हें मनरेगा के तहत 164 कार्यों की जानकारी दी गई।
जनपद पंचायत पामगढ़ में जनपद अध्यक्ष राजकुमार पटेल, सभापति दीनदयाल साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष नीरज खूंटे ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान मनरेगा पीओ सौरभ शुक्ला ने मनरेगा के कृषि कार्यो सहित आजादी का अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सरपंच, जनप्रतिनिधि, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुए।
जिन्हें मनरेगा के तहत 260 कार्यों में से 164 कृषि एवं उससे संबंधित गतिविधियों और ग्रामीण हाट कार्यों की जानकारी दी गई। इन कार्यों से कृषि क्षेत्र में अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही ग्रामीण, समूह की महिलाओं के लिए आजीविका संवर्धन की दिशा में बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। इसी तरह से जनपद पंचायत बलौदा सहित सभी जनपदों में परिचर्चा में विस्तार से जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, आदि को बताया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान कृषि कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। ज़िला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कृषि से संबंधित 164 कार्य सम्मिलित है। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत कृषि एवं उससे संबंधित कार्यों की सूची में हितग्राही, समुदाय के कार्य किए जाते है। समुदाय, समूह के लिए खाद्यान्न भंडारण भवन निर्माण, मरम्मत, रखरखाव, कृषि उत्पादन भंडारण भवन, इसके अलावा समुदाय हितग्राहियांे के लिए आजीविका शेड निर्माण, भूमि विकास, चेकडेम, गेबियन, वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप टैंक, अंजोला टैंक, ब्लाक प्लांटेशन, कृषि तालाबों का निर्माण सहित 164 कार्य किये जाते है।



error: Content is protected !!