चोरी के सबमर्सिबल पम्प के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में चोरी के सबमर्सिबल को चोरी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी राजकुमार कश्यप, चाम्पा क्षेत्र के कोसमन्दा गांव का रहने वाला है.
नवागढ़ थाने के टीआई देवेश राठौर ने बताया कि आज मुखबिर को सूचना मिली, सेमरा गांव में राजकुमार कश्यप नाम शख्स, चोरी का सबमर्सिबल रखा है. इस सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और सबमर्सिबल के साथ आरोपी राजकुमार कश्यप को पकड़ा. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 379, धारा 41 ( 1-4 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : बटालियन का आरक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल, इस मामले में हुई गिरफ्तारी, डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!