रामानंद सागर की ‘रामायण’ के ‘दशरथ’ और ‘कौशल्या’ रियल जिंदगी में भी थे पति-पत्नी, ऐसे मिला था काम…

जब कोरोना महामारी के कारण देश भर में लॉकडाउन लगा था। तभी लोगों के मनोरंजन के लिए ‘दूरदर्शन’ पर ‘रामायण’ (Ramayana) और ‘महाभारत’ (Mahabharat) जैसे पुराने धारावाहिकों को फिर से शुरू किया गया था। इन धारावाहिकों को लोगों का खूब प्यार मिला था। पुराने लोगों को तो ऐसा लगा, जैसे कोई खोई हुई चीज वापस मिल गई हो। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में एक-एक किरदार ने शानदार एक्टिंग की थी, जिसके कारण दर्शक उसे भाव विभोर ​होकर देखते हैं।
आज हम आपको रामानंद सागर की ‘रामायण’ के किरदारों के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे।वैसे तो, ‘रामायण’ में राम और सीता का मेन रोल था, जिससे बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, सभी उस किरदार को निभाने वाले चेहरों को पहचानते हैं, लेकिन राम के पिता दशरथ और माता कौशल्या की भूमिका भी कम नहीं थी। आज भी, हमारे सामने जब कोई दशरथ या कौशल्या का नाम लेता है, तो हमारे दिमाग में उन्हीं कलाकारों की छवि बन जाती है, जिसे हमने टीवी में देखा था। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि, ‘रामायण’ में दशरथ का किरदार निभाने वाले बाल धुरी (Bal Dhuri) और कौशल्या का किरदार निभाने वाली जयश्री गेडकर (Jayshree Gadkar), रियल जिंदगी में भी पति-पत्नी थे। दोनों लोग (जयश्री और बाल धुरी) मराठी फिल्मों में काम करते थे।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!