मुख्यमंत्री का जांजगीर-चांपा जिला भ्रमण कार्यक्रम, 8 नवम्बर को इस गांव में आएंगे सीएम… पढ़िए…

जांजगीर-चांपा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 नवंबर को जांजगीर-चांपा जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे खरसिया और मालखरौदा विकास खंड के ग्राम भाटा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री 8 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस ग्राउंड रायपुर से प्रस्थान कर 1.20 बजे शासकीय महात्मा गांधी कालेज मैदान हेलीपैड खरसिया पहुंचेंगे। वे दोपहर 1.25 बजे से 3.00 बजे तक खरसिया में शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और आमसभा को सम्बोधित करेंगे इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री 3.05 बजे हेलीकॉप्टर से खरसिया से प्रस्थान कर 3.15 बजे मालखरौदा विकासखंड के ग्राम भाटा पहुंचेंगे‌। मुख्यमंत्री का अपराह्न 3.20 से 3.50 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। वे शाम 4.00 बजे ग्राम भाटा से दुर्ग जिले के पाटन विकास खंड के ग्राम रानीतराई के लिए रवाना होंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!