सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नई सिरीज़ सोमवार से उपलब्ध होगी, जानें कीमत

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत 4791 रुपये प्रति ग्राम रखी गई है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के सिरीज़- VIII का सब्सक्रिप्शन 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक के लिए खुला रहेगा.
इसके अलावा जो लोग इसका सब्सक्रिप्शन ऑनलाइन खरीदेंगे और इसके लिए भुगतान डिजिटल तरीके से करेंगे, उन्हें 50 रुपये प्रति ग्राम के डिस्काउंट का भी ऑफ़र किया गया है.
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बताया कि ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड 4741 रुपये प्रति ग्राम की दर से उपलब्ध होगा. सातवीं सिरीज़ के लिए 4761 रुपये प्रति ग्राम की कीमत रखी गई थी.
रिज़र्व बैंक भारत सरकार की तरफ़ से ये गोल्ड बॉन्ड जारी करता है. फिजिकल गोल्ड की मांग कम करने के लिए नवंबर, 2015 में ये योजना शुरू की गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कृषक उन्नति योजना, किसानों के लिए खुशियों की सौगात : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!