एजाज़ ने भारत के खिलाफ 1 टेस्ट मैच में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा, झटके 14 विकेट…

मुंबई टेस्ट में भारत की पहली पारी में सभी 10-विकेट लेने वाले न्यूज़ीलैंड के स्पिनर एजाज़ पटेल ने दूसरी पारी में 4-विकेट लिए। मैच में 225 रन देकर कुल 14-विकेट लेने वाले एजाज़ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ किसी मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के इयन बॉथम (13-विकेट) को पीछे छोड़ा।
बॉथम ने 1980 में मुंबई में ही दर्ज किए थे ये आंकड़े.



error: Content is protected !!