फूल बेचने वाले बच्चे ने Madhuri Dixit को दिलाया था स्टार बनने का एहसास, उसे ही दिया था जिंदगी का पहला ओटोग्राफ…

साल 1988 में एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था ‘तेजाब’ (Tezaab). इस सुपरहिट फिल्म में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने मुख्य भूमिका निभाई थी. जब ये फिल्म रिलीज हुई उस वक्त माधुरी विदेश में थी. दूसरी तरफ फिल्म भारत में बहुत बड़ी हिट हो गई, लेकिन फिल्म की सफलता के बारे में अमेरिका में बैठी माधुरी को कोई खबर नहीं थी.

 



हालांकि, माधुरी के सेक्रेटरी ने उन्हें फोन करके इतना जरूर बता दिया था फिल्म हिट हो गई है. माधुरी ने सेक्रेटरी की बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया था क्योंकि इससे पहले उनकी 7 फिल्में फ्लॉप हो चुकी थी.जब माधुरी दीक्षित अपनी बहन के घर से वापस मुंबई पहुंची तो एयरपोर्ट पर उन्होंने महसूस किया कि वहां आने-जाने वाले लोग उन्हें पलट-पलट कर देख रहे हैं. जब वो गाड़ीं में बैठी अपने घर जाने के लिए तो उनकी गाड़ी एक सिग्नल पर रूकी. फुटपाथ पर एक फूल बेचने वाले बच्चे ने माधुरी को देखा तो दौड़कर उनकी तरफ आया. बच्चे ने माधुरी से पूछा- ‘आप मोहिनी हो ना ?’

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

माधुरी हैरान रह गईं. उस लड़के ने माधुरी के हाथ में एक कागज थमाया और कहा- ‘मोहिना ओटोग्राफ दे दो.’ ये था माधुरी दीक्षित की जिंदगी का पहला ओटोग्राफ. माधुरी को घर पहुंचते हुए इस बात का पता चल चुका था कि अब वो एक स्टार बन चुकी हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!