टेलर की गलती से आइकॉनिक बन गया था ‘दीवार’ में अमिताभ बच्चन का लुक

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जो फिल्म ‘दीवार’ के सेट की है. इस फोटो के साथ अमिताभ बच्चन ने फैन्स को अपनी गांठ मारकर पहनी नीली शर्ट के पीछे का एक राज बताया है. उनका कहना है कि टेलर ने सिलाई करते समय शर्ट में कुछ गलतियां कर दी थीं, जिसके कारण उन्हें गांठ मारकर इस शर्ट को पहनना पड़ा और एक नया लुक देना पड़ा. शर्ट उन्होंने काफी लंबी सिल दी थी, जिसके बाद डायरेक्टर ने गांठ मारकर पहनने के लिए कहा था. साथ ही समय भी नहीं था जो शर्ट को बदला जा सके या फिर कुछ उसमें बदलाव किए जा सकें.

 



अमिताभ ने बताई कहानी
अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “वह क्या दिन थे मेरे दोस्तों, और यह गांठ मारकर पहनी शर्ट, इसकी पीछे भी एक कहानी है. शूट का पहला दिन था. शॉट भी तैयार था. कैमरा बस रोल होने ही वाला था और देखा कि शर्ट काफी लंबी सिली हुई है, वह भी घुटने तक. डायरेक्टर ने दूसरी शर्ट का इंतजार नहीं किया या फिर इस रिप्लेस करने का भी नहीं सोचा. ऐसे में मैंने इसे गांठ मारकर छोटा किया.”

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

बता दें कि फिल्म ‘दीवार’ आज की डेट में एक आयकॉनिक फिल्म में शुमार की जाती है. फैन्स आज भी इसके मशहूर डायलॉग्स को याद करते हैं. साथ ही इस फिल्म का सेट शानदार नजर आया था. यह फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी. इसे सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखा था और निर्देशन यश चोपड़ा ने संभाला था. इस फिल्म में शशि कपूर, नीतू सिंह और परवीन बाबी भी मुख्य किरदार में नजर आए थे. फैन्स और क्रिटिक्स के बीच ‘दीवार’ काफी मशहूर हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर अपनी आगामी फिल्म ‘गुडबाय’ की तैयारियों में व्यस्त हैं. इसके अलावा वह रूमी जाफरी की फिल्म ‘चेहरे’ में भी नजर आने वाले हैं जो जल्द रिलीज होगी. इस फिल्म में इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती भी मुख्य भूमिका में हैं. अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर संग नजर आएंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!