सफेद गेंद की टीम के 2 कप्तान नहीं रख सकते थे… विराट कोहली को हटाए जाने पर BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली का खुलासा…

 



विराट कोहली के पास अब सिर्फ टेस्ट टीम की कप्तानी है. बीसीसीआई ने कोहली से वनडे टीम की कमान भी छीन ली है. अब रोहित शर्मा वाइट बॉल क्रिकेट के कप्तान हैं. खुद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इसके पीछे की वजह बताई है.

विराट कोहली को वनडे फॉर्मेट की कप्तानी से हटाए जाने की वजह सामने आ गई है. इसके पीछे का कारण खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताई है. गांगुली ने इस बात का खुलासा किया है कि विराट कोहली ने भारत के टी20 कप्तान के तौर पर बने रहने से इनकार कर दिया था. बीसीसीआई अध्यक्ष के मुताबिक राष्ट्रीय टीम सीमित ओवर के प्रारूप में दो अलग कप्तान नहीं रख सकती थी, जिसके चलते रोहित शर्मा को वनडे टीम की कमान सौंपना तय हो चुका था.

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

सौरव गांगुली ने बताया कि बोर्ड ने इस मुद्दे पर विराट कोहली से बात की थी. गांगुली ने कहा, ‘‘हमने विराट से अनुरोध किया था कि टी20 कप्तान के तौर पर पद से नहीं हटें, लेकिन वह इस पद पर जारी नहीं रहना चाहते थे. इसलिए चयनकर्ताओं को लगा कि वे सफेद गेंद के दो प्रारूपों में दो सफेद गेंद के कप्तान नहीं रख सकते. इससे कप्तानी बहुत अधिक हो जाती.’’

 

टी20 विश्व कप-2021 से पहले विराट कोहली यह ऐलान कर चुके थे कि वह वर्ल्ड कप के बाद टी20 की कमान छोड़ देंगे. गांगुली ने कहा कि चयनकर्ताओं को लगा कि सफेद गेंद के प्रारूप में कई कप्तानों से उलझन हो जाएगी इसलिए चेतन शर्मा की अगुआई वाली समिति ने सुझाव दिया कि बेहतर होगा कि एक ही कप्तान रहे.

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

गांगुली ने कहा, ‘‘मैं (उलझन के बारे में) नहीं जानता लेकिन उन्हें (चयनकर्ताओं को) यही लगा. इसी तरह इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया कि रोहित सफेद गेंद के क्रिकेट और विराट लाल गेंद के क्रिकेट की टीम की कप्तानी करें.’’
बतौर कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन

फॉर्मेट मैच जीत हार टाई बेनतीजा वनडे – 95 65 27 1 2
टी20 – 50 30 16 2 2

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम एक भी विश्व कप अपने नाम नहीं कर सकी.

कोहली की कप्तानी में भारत ने 95 वनडे मैच खेले, जिसमें 65 जीते और 27 मुकाबले गंवाए. बात अगर 50 टी20 मैचों की करें, तो 30 मुकाबले भारत के पक्ष में रहे, जबकि 16 में उसे हार का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

Leave a Reply

error: Content is protected !!