CDS जनरल बिपिन रावत और महेंद्र सिंह धोनी के बीच, ये खास रिश्ता आपको नहीं पता होगा

दोस्तों हाल ही में एक दुखद घटना सामने आई है। जिसके चलते पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दरअसल बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना के चलते चीफ ऑफ डिफेंस CDS जनरल बिपिन रावत का देहांत हो गया।
जनरल बिपिन की इस दुखद खबर से पूरे देश में मानो शांति छा गई। फोटो उनके निधन पर चाहे वो राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, बॉलीवुड या खेल जगत से जुड़े खिलाड़ी हो हार कोई उनके लिए बेहद दुखी है। और शोक जता रहे है। पूरा देश भावभीनी श्रद्धांजलि देने में लगा है। और इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी एक बार फिर से चर्चाओ में आ गए है।

 



दोस्तो आपको पता है, की जनरल बिपिन रावत और एमएस धोनी के बीच एक खास तरह का रिश्ता है। बता दे, की सीडीएस बनने के पहले बिपिन रावत थल सेना के अध्यक्ष भी रह चुके है। और उन्ही के कार्यकाल में धोनी ने सेना ट्रेनिंग भी ली थी। और इस तरह की ट्रेनिंग लेने लिए धोनी ने ही जनरल बिपिन रावत से गुजारिश की थी। जिसके बाद से ही उन्हे ट्रेनिंग दी गई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

आपको बता दें कि एमएस धोनी टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए थे, तब जनरल रावत ही सेना अध्‍यक्ष थे। बता दे, की साल 2019 में जब भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप खेला था, तब सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
और किस्मत से यह मैच धोनी का आखरी मैच भी था। और इस मैच में धोनी रन आउट भी हुए थे। इसके बाद भारतीय टीम वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई। लेकिन उस समय धोनी इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे। क्योंकि उसी समय धोनी में आर्मी ट्रेनिंग के लिए बोर्ड से छुट्टी का आवेदन किया था।
और फिर उसके बाद ही धोनी ने तकरीबन दो महीने आर्मी की कठोर ट्रेनिंग करी। जिसके फोटो भी काफी वायरल हुए थे। और उसी समय जनरल बिपिन रावत का एक बयान सामने आया था। जिसमे उन्होंने कहा था, की धोनी सेना में रहकर अपने कर्तव्यों का अच्छे से पालन कर रहे है।
और उन्होंने ये भी बताया था, की धोनी में बेसिक ट्रेनिंग ले ली है। खैर दोस्तों हमने ये तो जान लिया की धोनी और जनरल बिपिन रावत के बीच क्या रिश्ता था, लेकिन ये खबर काफी दुखद खबर है। जिसे सुनकर हर कोई शोक मना रहा है। और कई दिग्गज लोग अपने अपने तरीके से इसे जाहिर भी कर रहे है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!