इस सेलिब्रेटी को बचपन में लगी थी पोर्न की लत, बोली- बर्बाद कर दिया

ग्रैमी विजेता गायिका बिली इलिश ने बताया कि कैसे पोर्न देखना किसी व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकता है. एक इंटरव्यू में इलिश ने खुद के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी इसी पोर्न की वजह से ‘तबाह’ हो गई.
बिली इलिश ने बताया कि वो काफी कम उम्र से ही पोर्न देखने लगी थीं. जब उन्होंने पहली बार पोर्न देखा, उस समय उनकी उम्र महज 11 साल थी. उन्हें लगता है कि पोर्न देखने की वजह से ही उनका दिमाग खराब हो गया था और उन्हें रात में बुरे सपने आने लगे थे.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

उन्होंने बताया कि जब यह बात उन्होंने अपनी मां से कही तो वो बहुत गुस्सा हुई थीं. सिंगर ने बताया कि पोर्न, सेक्स के प्रति आपकी समझ को छोटा कर देता है. आप यह नहीं समझ पाते हैं कि नजदीकी पलों में क्या नॉर्मल है.
अपने दूसरे एल्बम हैप्पीयर देन एवर के एक गाने में उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया है कि कैसे वह घर में अकेली है और अपना ध्यान भटकाने के लिए पोर्नोग्राफी का सहारा लेती है. इलिश ने बताया कि उन्हें कभी-कभी उन्हें खुद पर इतना गुस्सा आता है कि वो क्यों पोर्न देखती थीं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

बता दें, बिली का जन्म 18 दिसंबर 2001 में एक्ट्रेस सॉन्ग राइटर मैगी बेअर्ड और एक्टर पैट्रिक ओ’कॉनेल के घर हुआ. उन्हें बचपन से ही संगीत में बेहद रूची थी. वह गाना गाने के साथ-साथ लिखने की भी शौकीन थी. महज 4 साल की उम्र में बिली ने अपना पहला गाना लिखा था. और 8 की उम्र में वह म्यूजिक टैलेंट शो में भाग लेने लगी थीं. साल 2019 में ग्रैमी अवॉर्ड्स में उन्हें 6 कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया. जिनमें से उन्होंने 5 कैटगरी में अवार्ड जीता.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!