अक्षय कुमार ने जब सारा अली खान संग नजर आने से किया इंकार, गिड़गिड़ाने लगी थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आएंगी, जिसमें वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई देंगी।

 



सारा अली खान को उनकी फिल्मों से इतर उनकी ‘नमस्ते दर्शकों’ की सीरीज को लेकर भी खूब जाना जाता है। अपनी एक सीरीज के लिए उन्होंने अक्षय कुमार के साथ भी वीडियो बनाया था। लेकिन वीडियो में अक्षय कुमार को लाने के लिए सारा अली खान को काफी गिड़गिड़ाना पड़ा था।

सारा अली खान ने अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए आगे कहा, “मैंने कहा कि सर प्लीज अल्लाह के नाम पर कर लो बाबा, अल्लाह के नाम पर कर लो। तो उन्होंने कर लिया।” बता दें कि सारा अली खान ने ताजमहल में शूटिंग करते वक्त ‘नमस्ते दर्शकों’ सीरीज का वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

बता दें कि हाल ही में सारा अल खान और अक्षय कुमार फिल्म ‘अतरंगी रे’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे, जहां उन्होंने शूटिंग के दौरान हुए कई मजेदार किस्से भी साझा किये। सारा अली खान ने कपिल के शो पर बताया कि अक्षय कुमार ने एक बार उन्हें प्रसाद के नाम पर लहसुन खिला दिया था।
दरअसल, शो पर एक्ट्रेस से सवाल किया गया था कि ऐसा कौन सा प्रैंक था, जिसकी वह शिकार हुईं। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “सर आपने मुझे लहसुन खिलाया था। आपने कहा कि बेटा यह भगवान का प्रसाद है। जबकि वो लहसुन था। ऐसा नहीं था कि आपने मेरे लिए कोई सरसों का साग पकाया था। आपने मुझे पूरा लहसुन ही खिला दिया था।”

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!