DA बढ़ाया.. 3000 से 9000 रुपये तक बढ़ जाएगी पेंशन, सरकार ने महंगाई राहत में किया इजाफा

नई दिल्‍ली: सरकार ने अब फ्रीडम फाइटर्स की पेंशन भी बढ़ा दी है। यह बढ़ोतरी महंगाई राहत में इजाफे से हुई है। सरकार ने सभी बैंकों से कहा है कि वे पेंशन में इजाफे के निर्देशों का ईमानदारी से पालन करें और उन्हें जल्द से जल्द लागू करें। स्वतंत्रता सेनानी पेंशनभोगियों को मंहगाई राहत की संशोधित दरें 1 जुलाई 2021 से लागू हैं। इस बढ़ोतरी से फ्रीडम फाइटर्स की पेंशन 3000 रुपये से लेकर 9000 रुपये तक बढ़ जाएगी। साथ ही उन्‍हें जुलाई से 5 महीने का एरियर भी मिलेगा।

 



3 फीसद की बढ़ोतरी

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

गवर्नमेंट ऑफ इंडिया में निदेशक एनआर सेकर राजू ने होम मिनिस्‍ट्री के 28 जुलाई 2021 के लेटर का उल्लेख करने का निर्देश दिया है, जो स्वतंत्रता सेनानी पेंशनभोगियों को 1 जुलाई 2021 से 29% महंगाई राहत (DR) का पेमेंट करने के संबंध में है। हाल ही में भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, नई दिल्ली द्वारा केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के संबंध में महंगाई राहत में 3 फीसद की बढ़ोतरी की गई है।
इसलिए केंद्रीय स्वतंत्रता सेनानी/पति/पत्नी/पुत्री पेंशनभोगियों को महंगाई राहत 1 जुलाई 2021 से 26% की मौजूदा दर से बढ़ाकर 29% कर दी जाएगी। 3% डीआर यानी कुल 29% की बढ़ोतरी के बाद पेंशनभोगियों की विभिन्न श्रेणियों के लिए पेंशन की संशोधित रकम मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

पेंशन पर नहीं कटेगा टीडीएस

निदेशक एनआर सेकर राजू के मुताबिक यह भी साफ किया जाता है कि दिशा-निर्देशों का 06 अगस्‍त 2014 के अनुसार केंद्रीय सम्मान पेंशन के संबंध में टीडीएस लागू नहीं है।

error: Content is protected !!