ट्यूशन पढ़ने गई दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, नशीली पदार्थ खिलाकर दरिंदों ने लूट ली आबरू…

मुजफ्फरनगर (उप्र ). उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दसवीं कक्षा की एक छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 



परिवार की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया कि नाबालिग छात्रा बृहस्पतिवार को ट्यूशन गई थी। वहां दो लोगों ने कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और उसे सादपुर गांव के जंगल में ले गए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

शिकायत में कहा गया कि वहां दो लोग पहले से मौजूद थे और फिर चारों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

छात्रा के घर नहीं लौटने पर उसके परिजन ने पुलिस में शिकायत करके उनके साथ छात्रा की तलाश शुरू की। उसी दौरान उन्हें छात्रा अचेत अवस्था में मिली.

जनसठ पुलिस थाने के प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्रा की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!