CG Crime News: कलयुगी बेटा… इस काम के लिए पैसे नहीं मिलने पर पिता को उतारा मौत के घाट…जानिए

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।

 



यह पूरी घटना बगीचा थाना क्षेत्र के पुंरगा गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शराब का सेवन करने की खातिर पैसे नहीं मिलने पर कलयुगी बेटे ने डंडे से पीटाई कर अपने वृद्ध पिता को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर बगीचा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी अलंग साय को हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

पुलिस ने बताया कि, आरोपी शराब पीने का आदि था। वह अक्सर अपने पिता को परेशान किया करता था। इस मामले में अपना अपराध स्वीकार कर लेने पर बगीचा थाना पुलिस ने आरोपी अलंग साय के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!