Janjgir BigNews Murder Arrest : आदतन बदमाश की हत्या का मामला, आरोपी 2 महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल, 2 नाबालिग समेत 7 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, 4 आरोपी अब भी हैं फरार

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने आदतन बदमाश की हत्या के मामले में आरोपी 2 महिला को गिरफ्तार किया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में 2 नाबालिग समेत 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं 4 आरोपी अब भी फरार हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.चाम्पा थाने के टीआई मनीष परिहार ने बताया कि 13 जुलाई की रात में हत्या की वारदात हुई थी. भोजपुर में आदतन बदमाश डब्बू की धारदार हथियार, डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई थी.वारदात के बाद पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मामले के 2 महिला आरोपी अंजली मिरी और निधि मिरी को गिरफ्तार किया है, वहीं प्रकरण के 4 आरोपी अब भी फरार हैं, जिसकी तलाश चाम्पा पुलिस कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!