इन राज्यों में तेजी से फैल रहा कोरोना का संक्रमण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र लिखकर दिया ये निर्देश

नई दिल्ली: कोरोना का संक्रमण एक बार फिर भारत में तेजी से पांव पसार रहा है। हालात को देखते हुए कई राज्यों की सरकारों ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के भी मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश के 22 राज्यों में ओमिक्रॉन के मरीज मिल चुके हैं। इस बीच संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के 8 राज्यों को पत्र लिखा है।

 



स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और झारखंड को ये पत्र लिखा है। इसमें सलाह दी गई है कि सभी राज्य जल्द से जल्द कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ाएं। हॉस्पिटल लेवल की सभी तैयारियां दुरुस्त करें। इसी के साथ टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाएं और अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसे समय में इन राज्यों को पत्र लिखा है जब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एकाएक उछाल देखने को मिला है। आज गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 13,154 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ देश में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,22,040 हो गई है। हालांकि एक्टिव केस की संख्या अभी 82,402 है, जो पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ने लगी है। बताया गया कि पिछले चौबीस घंटे में 268 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है जिसका बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,80,860 पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 180 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इसके संक्रमितों की संख्या देश में बढ़कर 961 हो चुकी है। अभी तक एक दिन में सामने आए ओमीक्रोन के ये सर्वाधिक मामले हैं। हालांकि इनमें 320 लोग अभी तक ठीक हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। ये मामले 22 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!