Gold Price : नए साल में ‘सोना’ ने दी बड़ी खुशखबरी, 8 हजार तक नीचे गिरे दाम… जानिए… ताजा भाव

नई दिल्ली. सोना (Gold) खरीदने वालों के लिए अच्छी खुशखबरी है। सोने के दाम (Gold Price) इस समय अपने छह साल के निचले स्तर पर है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर सोने का भाव इस समय 48 हजार रुपये के आसपास चल रहा है जो कि 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के इसके ऑल टाइम हाई से 8 हजार रुपये नीचे है।

 



कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय सोने की कीमतें इसके ऑलटाइम हाई से 8000 रुपये नीचे दिख रही है और जब भी सोना 1800 डॉलर प्रति औंस के नीचे जाता है तब हमें इसमें खरीदारी आती दिखती है। यहां तक की पिछले पखवाड़े के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौर में भी 1820-1835 डॉलर के रेंज में आई मुनाफावसूली के बाद गोल्ड के भाव में जोरदार उछाल आया था।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP बदले गए... देखिए सूची...

बाजार जानकारों का कहना है कि गोल्ड की कीमतों का रुख फिलहाल हाजिर बाजार से तय हो रहा है, जानकारों का कहना है कि हाजिर बाजार के भाव से सोने के साइडवेज लेकिन पॉजिटीव रुझान के साथ कारोबार करने के संकेत मिल रहे है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को इस समय गिरावट में खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP बदले गए... देखिए सूची...

एक्सपर्टस का कहना है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर नजर आ रहा है। इसको 47,500 के ऊपर सपोर्ट है. 47,800-47,900 की रेंज शॉर्ट टर्म ट्रेडरों के लिए सोने में खरीदारी करने के लिहाज से सबसे बेहतर रेंज है, सोना जल्द ही 49,300-49,500 रुपये प्रति ग्राम तक जाता दिख सकता है।

error: Content is protected !!