30 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश, ऑनलाइन होगी पढ़ाई, राज्य के इस प्रदेश में जारी हुआ निर्देश…

पुणे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण प्रशासन ने पुणे जिले में कक्षा 1 से 8 तक के लिए स्कूलों को 30 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया है। पवार ने कोविड​​​​-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि पढ़ाई ऑनलाइन तरीके से जारी रहेगी। पवार जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पकरिया (झूलन) में पारंपरिक भोजली पर्व का भव्य आयोजन, हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ लोगों ने मनाया

इससे एक दिन पहले ही पहले बृहन्मुंबई नगर निगम ने घोषणा की थी कि मुंबई में कक्षा 1 से 9 और 11 के लिए स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। पुणे जिले में पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम क्षेत्र और पुणे ग्रामीण शामिल हैं।

मंत्री ने लोगों को कपड़े के मास्के के बदले तीन-स्तरों वाले या एन95 मास्क का उपयोग करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों को बिना मास्क के घूमने वाले लोगों से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। पुणे शहर में मंगलवार को कोविड के 1,104 नए मामले सामने आए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पकरिया (झूलन) में पारंपरिक भोजली पर्व का भव्य आयोजन, हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ लोगों ने मनाया

Related posts:

error: Content is protected !!