सालों से नहीं की फ़िल्म और विज्ञापन फिर भी शहजादियों की तरह जीती है रेखा ज़िन्दगी, यहां से आते हैं करोड़ों रुपये…

कहते हैं, जो खूबसूरत होता है वो ताउम्र खूबसूरत रहता है। उसकी खूबसूरती कुदरत का दिया वो तोहफा होती है जिसे कोई छीन नहीं सकता, वहीं खूबसूरती बॉलीवुड की सदा बहार अभिनेत्री रेखा के पास भी है। उम्र के इस पड़ाव में भी उनके चेहरे की शौकिया और आंखों की नजाकत करोड़ों दिलों को एक साथ धड़काने के लिए काफी है। फिल्मी पर्दे पर दशकों तक अपनी अदाओं से सबके दिलों को जीतने वाली रेखा आज भी उतनी ही खूबसूरत है, जितनी कभी हुआ करती थी।

 



हालांकि एक दौर ऐसा भी था, जब रेखा की सादगी और सिम्पल रहने की वजह से डायरेक्टर उन्हें पसंद नहीं करते थे। अपने रंग की वजह से भी उन्हें काफी रिजेक्शन देखने पड़े, मगर रेखा को कभी इस बात से फर्क नहीं पड़ा, उन्होंने खुद पर काम किया और 1976 में आई फ़िल्म दो अनजाने में अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

रेखा आज की अभिनेत्रियों के बीच भी खड़ी हो जाय तो शायद ही कोई उनसे नज़र हटा कर नई अभिनेत्रियों को देखेगा, मगर उनके फैन्स इस बात से काफी निराश है कि रेखा ने लंबे समय से कोई फ़िल्म नहीं की है, हालांकि यहां एक सवाल यह भी बनता है कि रेखा ने जब सालों से फ़िल्म और विज्ञापन नहीं किये तो उनका घर खर्च कैसे चलता है ? रेखा के रहन सहन को देखें तो लगता है, वो अपने ऊपर करोड़ों रुपये खर्च करती है, मगर यह पैसा आता कहां से है?

तो आपको बता दें कि रेखा भले ही पर्दे पर ना दिखे, मगर वे किसी ना किसी माध्यम से फ़िल्म से जुड़ी होती है। इसके अलावा रेखा के दक्षिण भारत और मुम्बई के कई घर है, जिनका अच्छा ख़ासा किराया आता है, वहीं रेखा राज्यसभा सदस्य भी रही हैं, जिसकी पेंशन भी उन्हें मिलती है। इसके अलावा रेखा अपने दौर की काफी सफल और महंगी अभिनेत्रियों में से एक थी. लिहाजा उन्होंने अपने लिए काफी कुछ बचा कर भी रखा होगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

इसके साथ ही अगर देखें तो रेखा एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती है, बचपन में माली हालत से जूझी रेखा को यह अच्छे से पता है कि कितना पैसा कहां खर्च करना है। दरअसल, रेखा को लविश लाइफ तो पसंद है, मगर सादगी पूर्ण अब दोनों के बीच सामंजस किस तरह बैठाना है, रेखा अच्छे से जानती है। इन सब के इतर रेखा कई टेलीविजन शोज़ में भी नज़र आती है। बता दें रेखा शो का हिस्सा बनने का भी पैसा लेती है।

इसके साथ ही किसी बड़े स्टोर की ओपनिंग हो, खासतौर पर ब्यूटी या फैशन से रिलेटेड तो उसमें भी बड़े स्टार्स को ही फीता काटने के लिये बुलाया जाता है। रेखा ऐसे स्टोर्स ओपनिंग के लिए पहली पसंद मानी जाती है। वहीं रेखा को बिहार सरकार ने अपना ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया था। तो अब आप यह आसानी से समझ सकते हैं कि शहज़ादी की तरह रहने वाली रेखा के पास इतना पैसा कहां से आता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!