Upcoming Car 2022 : जनवरी में लॉन्च हो सकती हैं ये 6 धांसू कारें, जानें खासियत…

नई दिल्ली. ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री को 2022 से काफी उम्मीदें हैं, जिसके मद्देनजर दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां इस साल एक से बढ़कर एक धांसू कारें लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। इसी क्रम में कयास लगाया जा रहा है कि इस महीने यानी जनवरी 2022 में भारतीय बाजार में 6 नई धांसू कार लॉन्च हो सकती है। आइये आपको बताते हैं उन कारो के बारे में, जिसे इस महीने लॉन्च होने के उम्मीद जताई ज रही है।

 



1- Kia Carens
यदि आप भी एक ही बार में बेहतरीन फीचर्स से युक्त स्टाइलिश कार खरीदना चाहते है तो, किआ कैरेंस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन में से एक हो सकता है। कुछ समय पहले किआ कैरेंस को ग्लोबली पेश किया गया था, वहीं इस कार से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो, कंपनी ने इस एमपीवी कार की बुकिंग 14 जनवरी से करने की घोषणा की है। ऑटोमेकर ने अपने एक ट्विटर पोस्ट में तारीख का खुलासा किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 3-रो व्हीकल को पांच ट्रिम वेरिएंट में पेश किया जाएगा , जिसमें प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लक्ज़री और लक्ज़री प्लस शामिल है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

2- Skoda Kodiaq
दो साल पहले बंद की गई स्कोडा कोडिएक फेसलिफ्ट फिर से भारतीय बाजार में 10 जनवरी को लॉन्च होने को तैयार है। कयास लगाया जा रहा है कि वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा इसे जनवरी 2022 में किसी भी समय लॉन्च कर सकती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि स्कोडा कोडिएक को लगभग दो साल पहले बंद कर दिया गया था, जिसके पीछे वजह कंपनी का BS6 मानकों के चलते अपने डीजल लाइन-अप को खत्म करने का निर्णय था। स्कोडा कोडिएक उम्मीद है।

3- Toyota Hilux
अब टोयोटा लाइफस्टाइल व्हीकल हाईलुक्स को लॉन्च करने के लिए तैयार है। 2022 की शुरुआत में ही यह एसयूवी लॉन्च हो सकती है। टोयोटा के पास पहले से ही स्कोडा कोडिएक को टक्कर देने के लिए फॉर्च्यूनर है। इससे पहले कई बार इस एसयूवी को कई मौकों पर भारत में देखा गया है। जनवरी 2022 की शुरुआत में ही इसके लॉन्च होने की उम्मीद है। टोयोटा हिलक्स आईएमवी -2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसे 2.8-लीटर डीजल इंजन मिल सकता है। इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, रायपुर के मंडप्पम में होगा 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह', शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान... देखिए पूरी सूची...

4-BMW एक्स3
इसी पाइपलाइन में लग्जरी कारें भी हैं जो इस महीने लॉन्च हो सकती हैं। BMW X3 SUV फेसलिफ्ट की जनवरी में बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। इसके फीचर्स की बात करें तो, इसमें नए एलईडी हेडलैंप, फ्रंट और रियर बंपर, नए एलईडी टेल लैंप, अलॉय व्हील आदि हैं। इंटीरियर को एक नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ भी अपडेट किया गया है।

5- Audi Q7
लग्जरी कार निर्माता ऑडी अपने नए मॉडल ऑडी Q7 को इस महीने जनवरी में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऑडी क्यू 7 लग्जरी कार का इंतजार इंडियन मार्केट में काफी समय से हो रहा है। आधुनिक फीचर्स से लैस इस कार को अपडेटेड वर्जन की तरह से पेश किया जाएगा, क्योंकि ऑडी क्यू 7 को पहली बार 2019 में दुनिया के सामने पेश किया गया था, वहीं कंपनी ने इसे 2020 में बंद कर दिया था।

6- Volvo XC40 Recharge
जनवरी में एक इलेक्ट्रिक लग्जरी कार भी लॉन्च होने के लिए तैयार है। Volvo अपने नए XC40 Recharge के साथ इंडियन मार्केट में प्रवेश कर रही है, जिसमें 78 kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है। इलेक्ट्रिक मोटर 402 PS और 660 एनएम चॉर्क जेनरेट करता है। रेंज की बात करें तो, सिंगल टार्ज पर इसे 418 किमी तक चलाए जाने की उम्मीद है। अगर आप 150 kW DC चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो यह 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

Related posts:

error: Content is protected !!